सहरसा, अजय कुमार: जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के विधायक संजय कुमार सिंह ने गत 7 फरवरी को बेलवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-4 मुसहरी टोला में पंद्रह वर्षीय मुरारी कुमार,अठारह वर्षीय सन्नी देव एवं बाइस वर्षीय राजा सदा के आकस्मिक निधन होने के उपरांत आज पटना में सदन चालू रहने के कारण उन्होंने मानस तोमर जी के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन कर पीड़ित परिजन से मुलाकात करने मृतक के गांव भेजे।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने परिजन को विधायक से दूरभाष के माध्यम से बात करवाकर उन्हें सांत्वना दी। बात करने के दौरान विधायक ने कहा है कि परिजन को हर संभव मदद किया जाएगा एवं सदन समाप्ति के पश्चात परिजन से मुलाकात करने का आश्वासन दिया।शिष्टमंडल में यशवंत पटेल,गौरव कुमार सिंह,मनोरंजन सिंह, कौशल कुमार सिंह, मुरारी कुमार सिंह, प्रखंड लोजपा अध्यक्ष फुलेश्वर रजक, पंचायत समिति सदस्य पारितोष कुमार सिंह, छोटू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह, कृष्णा बेलदार, पूर्व मुखिया अमरनाथ पासवान आदि थे। Post navigationपूर्व विधायक जननेता संजीव झा की तीसरी पुण्यतिथि समारोहपूर्वक आयोजित सर्वजन दवा सेवन का जिलाधिकारी ने स्वयं दवा खाकर अभियान की शुरुआत की