गेस्ट फैकल्टी नियुक्ति पर बवाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी नियुक्ति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष अंकित झा ने प्रेस बयान जारी कर आरोप लगाया कि कमिश्नर द्वारा निर्धारित 14 विषयों की जगह 17 विषयों में नियुक्ति कर आदेश की अनदेखी की गई है।

उन्होंने रोस्टर नियमों के उल्लंघन, परिणाम जारी करने में कथित हेरफेर और वेबसाइट से सूची हटाकर दोबारा अपलोड करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाया। उनका कहना है कि अभ्यर्थियों के कॉलेज आवंटन में भी बदलाव किया गया, जो संदेह पैदा करता है।

झा ने नियुक्ति रद्द कर जांच की मांग करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया है और चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कमिश्नर से हस्तक्षेप कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon