पूर्णिया, आनंद यादुका: धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बुधवार को धमदाहा प्रखंड कार्यालय स्थित आधार सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सेंटर पर मौजूद आम नागरिकों से सीधे संवाद कर आधार से संबंधित उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम अनुपम ने आधार अपडेट एवं निबंधन के लिए आए लोगों की सुविधाओं, प्रतीक्षा व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

इस क्रम में उन्होंने आधार सेंटर पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों के कार्य तय समय-सीमा में, पारदर्शिता एवं शालीन व्यवहार के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि आधार आम नागरिकों की पहचान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए इसके निबंधन एवं संशोधन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने यह भी निर्देश दिया कि बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देते हुए उनका कार्य शीघ्र संपन्न कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सेंटर की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"