विधि संवाददाता पूर्णिया: जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के अध्यक्ष कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार 10 फरवरी 2026 को 01:30 बजे अपराहन ब्रजमोहन ठाकुर विधि महाविद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत बाल विवाह से मुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर चलाया जा रहा है।
जागरूकता कार्यक्रम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुनील कुमार के द्वारा किया गया। लीगल एड डिफेन्स कॉन्सिल की सहायक निलोफर एवं जिला समन्वयक सह बाल सुरक्षा सहयोगी, एसोसिएसन फॉर वालेन्ट्री एक्सन, पूर्णिया मो० सज्जाद आलम ने उक्त जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य आशुतोष ठाकुर के द्वारा महाविद्यालय के आडिटोरियम में किया गया। मंच संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक श्रीमती जानकी के द्वारा किया गया। पूर्णिया जिला को बाल विवाह मुक्त कराने का संकल्प लिया गया।
सभी वक्ता के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी। महाविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं शपथ दिलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में विधि महाविद्यालय के प्राध्यापक रामप्रवेश कुमार, विनोद कुमार, डॉ हरिओम शंकर मिश्रा, बिपुल कुमार, ब्रजेश कुमार, अजय कुमार झा, आशीष राउत एवं श्रीमती नीति कुमारी उपस्थित थे। साथ हीं महाविद्यालय के बहुत से छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। उपस्थित छात्र-छात्राओं को सचिव महोदय द्वारा विस्तार से बाल विवाह के रोकथाम के लिए बताया गया। उन्हें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, बाल विवाह के लिए दंडित किया जाना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं बातों चीजों के बारे में बताया गया।



