पुलिस केंद्र में एनसीआरपी-जेएमआईएस पोर्टल पर प्रशिक्षण आयोजित

पूर्णिया: पूर्णिया पुलिस केंद्र स्थित मनोरंजन भवन में बुधवार को साइबर क्राइम डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने जिले के सभी थानों के नामित नोडल पदाधिकारियों को एनसीआरपी जेएमआईएस पोर्टल के संचालन संबंधी प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य साइबर अपराध मामलों के त्वरित निष्पादन और प्रभावी मॉनिटरिंग को सुनिश्चित करना बताया गया। साथ ही अधिकारियों को सीईआईआर पोर्टल के उपयोग और प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई, ताकि मोबाइल से जुड़े मामलों में कार्रवाई को और तेज किया जा सके।