महाशिवरात्रि मेला एवं सुंदरनाथ धाम महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे DM और SP

अररिया, प्रिंस कुमार: आगामी महाशिवरात्रि पर्व और सुप्रसिद्ध सुंदरनाथ धाम महोत्सव को भव्य व सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। बुधवार को अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से कुर्साकांटा स्थित सुंदरनाथ धाम परिसर का सघन स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने मेला क्षेत्र में सुगम यातायात को लेकर कड़ा रुख अपनाया।

उन्होंने अंचलाधिकारी (CO) कुर्साकांटा को स्पष्ट निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र और मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों के आसपास से सभी अवैध अतिक्रमणों को शीघ्र हटाया जाए। DM ने जोर देकर कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पेयजल, रोशनी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और महोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon