पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विहिप सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता जयनारायण मंडल की असामयिक मौत से क्षेत्र में शो की लहर पैदा हो गई है। वे लगभग 67 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर बडी संख्या में शुभचिंतक उनके टीकापट्टी गांव स्थित आवास पर पहुंचे तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक शंकर सिंह, पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार केशरी, हिंदु सेना के प्रखंड अध्यक्ष सनोज चैबे, डाॅ सुधीर मंडल आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जयनारायण मंडल के निधन से क्षेत्र को काफी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई कभी संभव प्रतीत नहीं दिख रहा है।

उन्होंने उनके स्वजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भगवान उनके परिवार को इस दुख की घडी में दुख सहने की शक्ति दें तथा मृतक की आत्मा को शांति दें। मृतक जयनारायण मंडल के पुत्र कोलकाता में बैंक में कार्यरत हैं, उनके आने के बाद ही उनका अंतिम-संस्कार किया जाएगा। इस अवसर पर सैकडो की संख्या में शुभचिंतक मौजूद थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"