नई दिल्ली: दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 8 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) का अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार ने की। इस दो दिवसीय महाधिवेशन में देश-विदेश से सैकड़ों प्रतिनिधि, पदाधिकारी और अतिथि शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में रूस दूतावास की प्रथम सचिव क्रिस्टीना अनानीना और गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर नेपाल के नोबेल मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. निरंजन कुमार उपस्थित रहे। अधिवेशन में मानवाधिकार उल्लंघन, अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम, कानूनी संतुलन और वैश्विक शांति जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। रूस की प्रथम सचिव क्रिस्टीना अनानीना ने मानवाधिकार को वैश्विक शांति और आपसी सहयोग की आधारशिला बताया।
महाधिवेशन में बिहार प्रदेश अध्यक्ष शंभू नाथ झा, छत्तीसगढ़ से डॉ. जतिंदर पाल सिंह, तेलंगाना से सुरेश सिंह पुरोहित, पंजाब से मंजीत सिंह, असम से संतोष कानू, मध्य प्रदेश से अमृता सिंह, पूनम द्विवेदी, हरियाणा से अमर नाथ, बिहार से सदानंद सिंह, राम सुभाष प्रसाद, अमित झा जैसे दर्जनों प्रदेश अध्यक्षों, संभाग पदाधिकारियों और सैकड़ों सदस्यों ने सक्रिय भाग लिया। दो प्रमुख पैनल चर्चाओं का आयोजन किया गया। पहली चर्चा “Crime Control vs Human Rights” पर केंद्रित रही, जिसमें गृह मंत्रालय के डिप्टी कमांडेंट डॉ. सुरेश प्रसाद वर्मा, दिल्ली पुलिस के सहायक आयुक्त दिनेश कुमार, एमिटी विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एकता गुप्ता, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता रुद्र विक्रम सिंह, भारत सरकार के पैनल काउंसिल विकास तिवारी, साइबर विशेषज्ञ अंशुल सक्सेना और राजनीतिक विश्लेषक परमजीत सिंह ने कानून, सुरक्षा और मानवाधिकारों के बीच संतुलन पर विचार रखे।
उद्घाटन सत्र में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अधीक्षक पंकज कुमार, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम तथा NHRCCB के राष्ट्रीय संरक्षक जय प्रकाश निषाद (पूर्व राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री) ने मानवाधिकारों को लोकतंत्र की आत्मा बताया। अधिवेशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई सम्मान वितरित किए गए। रूस दूतावास की क्रिस्टीना अनानीना और नेपाल के डॉ. निरंजन कुमार को अंतरराष्ट्रीय स्मृति चिन्ह (अशोक स्तंभ) और नेल्सन मंडेला अवार्ड प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया प्रभारी पंकज रणजीत को तीन अवार्ड (डेलिगेशन अवार्ड, लीडरशिप अवार्ड 2026 और इंडिया आइकन अवार्ड) से सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्षों में डॉ. जतिंदर पाल सिंह, शंभू नाथ झा, संतोष कानू, सुरेश सिंह पुरोहित आदि को इंडिया आइकन अवार्ड मिला, जबकि बिहार से अमित झा, सदानंद सिंह और राम सुभाष प्रसाद को लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया। राष्ट्रीय महासचिव गिरीश चंद्रा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि समापन डॉ. जतिंदर पाल सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंकज रणजीत ने प्रस्तुत किया। अधिवेशन में सभी प्रतिनिधियों ने मानवाधिकारों की रक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। यह आयोजन NHRCCB की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सक्रियता को दर्शाता है।



