पूर्णिया: ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (AISMA), पूर्णिया शाखा की अध्यक्षता में आज आयोजित विशेष बैठक में कटिहार–जोगबनी खंड एवं कटिहार क्षेत्र के करीब 32 स्टेशन अधीक्षक और स्टेशन मास्टरों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष एवं यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने की। बैठक में 17 जून 2024 को रंगपानी के पास कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना के बाद की गई जांच पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कहा कि जांच प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियाँ हुईं और तत्कालीन स्टेशन अधीक्षक श्री अंशु अमरेश, टीआई/एनजेपी श्री आर.आर. झा एवं स्टेशन मास्टर श्री संतोष कुमार को अनुचित तरीके से बर्खास्त किया गया, जबकि उनके सभी कार्य नियमों और प्रावधानों के अनुरूप थे। AISMA ने बर्खास्त कर्मचारियों के साथ खड़े रहने और उन्हें कानूनी तथा आवश्यकतानुसार आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। बैठक में स्टेशन अधीक्षक पूर्णिया, कसबा, जलालगढ़, कुसियार गांव और बथनाहा के पदाधिकारी एवं सदस्य मुन्ना कुमार, मनीष कुमार, संजीव कुमार साह समेत अन्य उपस्थित थे। Post navigationकेहाट थाना पुलिस ने चोरी की बैट्री सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार पूर्णिया में ई-गवर्नेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
पूर्णिया: ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (AISMA), पूर्णिया शाखा की अध्यक्षता में आज आयोजित विशेष बैठक में कटिहार–जोगबनी खंड एवं कटिहार क्षेत्र के करीब 32 स्टेशन अधीक्षक और स्टेशन मास्टरों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष एवं यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने की। बैठक में 17 जून 2024 को रंगपानी के पास कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना के बाद की गई जांच पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कहा कि जांच प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियाँ हुईं और तत्कालीन स्टेशन अधीक्षक श्री अंशु अमरेश, टीआई/एनजेपी श्री आर.आर. झा एवं स्टेशन मास्टर श्री संतोष कुमार को अनुचित तरीके से बर्खास्त किया गया, जबकि उनके सभी कार्य नियमों और प्रावधानों के अनुरूप थे। AISMA ने बर्खास्त कर्मचारियों के साथ खड़े रहने और उन्हें कानूनी तथा आवश्यकतानुसार आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। बैठक में स्टेशन अधीक्षक पूर्णिया, कसबा, जलालगढ़, कुसियार गांव और बथनाहा के पदाधिकारी एवं सदस्य मुन्ना कुमार, मनीष कुमार, संजीव कुमार साह समेत अन्य उपस्थित थे।