256वें स्थापना दिवस पर “पूरैनिया महोत्सव–2026” की तैयारियां तेज

पूर्णिया: पूर्णिया जिला अपने 256वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 13 फरवरी 2026 को भव्य “पूरैनिया महोत्सव–2026” मनाने जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं और जिले की विकास यात्रा, विरासत तथा उपलब्धियों को प्रदर्शित करने की योजना बनाई है।

इसी क्रम में प्रशासन की ओर से जिले के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों के ब्यूरो प्रमुखों, संपादकों, संवाददाताओं और छायाकारों को कार्यक्रमों की कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया है, ताकि महोत्सव की गतिविधियां आमजन तक व्यापक रूप से पहुंच सकें।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आयोजन में उपस्थित होकर जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित करें, जिससे जिले की सांस्कृतिक पहचान और विकास गाथा को नई पहचान मिल सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon