फार्मर रजिस्ट्री विशेष शिविरों का औचक निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान की प्रगति की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री रवि राकेश ने शुक्रवार को पूर्णिया पूर्व अंचल के शिकंदरपुर तथा बायसी अंचल में संचालित विशेष शिविरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को त्रुटिरहित और त्वरित पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने बताया कि किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के उद्देश्य से विशेष शिविरों के साथ-साथ डोर-टू-डोर अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी किसान पंजीकरण से वंचित न रह जाए। किसान अपने नजदीकी सीएससी/वसुधा केंद्र पर जाकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा स्वयं के नाम से जमाबंदी आवश्यक है।

फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), सहायता अनुदान एवं फसल क्षति मुआवजा सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ डिजिटल पहचान के जरिए प्राप्त किया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने सभी पात्र किसानों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon