सहरसा, अजय कुमार: बिहार लोक भवन पटना की संस्था महिला इमदाद कमेटी द्वारा आयोजित किए जाने वाले सेमिनार में सम्मलित होने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय सहरसा के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का विषय समाज के वंचित बच्चों एवं रेलवे स्टेशन आदि जगह पर प्रायः ड्रग्स के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने हेतु था।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी आर्य सिंधु के संचालन तथा डॉ संजय सिंह व डॉ अनिरुद्ध कुमर के निर्देशन में सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार श्वेता कुमारी द्वितीय पुरस्कार परिधि पाराशर, तृतीय आदित्य कुमार, चतुर्थ मौसम कुमारी, पंचम साक्षी प्रिया तथा छठा सुमन कुमारी को मिला। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉ अनंत कुमार शर्मा, डॉ विकास कुमार, डॉ मनोज विद्यासागर, डॉ अभय नाथ पाठक, डॉ रामनरेश पासवान एवं डॉ सैयद रब्बाबा फातिमा शामिल थे।
इस कार्यक्रम में डॉ सुभाष कुमार, डॉ दिलशाद अख्तर, डा ज़ीनत, उदय, प्रांजल, आदित्य कुमार, स्वीटी कुमारी, सुमन कुमारी, मौसम कुमारी, प्रदीप प्रसाद, श्वेता कुमारी, भारती कुमारी, साक्षी प्रिया, पायल शाह, गणेश कुमार, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, सावित्री कुमारी, प्रीति कुमारी आदि दर्जनो स्वयंसेवक, स्वयंसेविका शामिल रहे।



