प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम आयोजित

सहरसा, अजय कुमार: कोशी प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की गई एवं संबंधित कार्यालयों को संज्ञान में लाए गए समस्याओं को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया। प्रमंडलीय सभागार में आयोजित जनता दरबार के दौरान सुनील कुमार सिंह पतरघट निवासी ने भूमि विवाद से संबंधित रुक्मिणी देवी, सहरसा निवासी ने शिक्षा कार्यालय से संबंधित प्रमोद शरण, गंगजला निवासी ने पूर्व में निर्गत आदेश अनुपालन नहीं होने के संबंध में रविंद्र यादव, सहरसा निवासी ने मानदेय भुगतान लंबित रहने के संबंध में प्रमोद कुमार, सिसई थाना निवासी ने भूमि पर जबरन कब्जा के संबंध में अपने समस्या से अवगत कराया।

जिसके समयबद्ध निष्पादन का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित को दिया गया है। प्रमंडलीय क्षेत्र अंतर्गत सुपौल जिला निवासी श्रीमती विभा कुमारी, द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका पद पर चयन से संबंधित अपने शिकायत से अवगत कराया गया। जबकि मधेपुरा से संबंधित रमेश कुमार, मुरलीगंज निवासी द्वारा राजस्व से संबंधित, हंसराज कुमार, आलमनगर द्वारा भूमि विवाद से संबंधित, श्रीमती नूतन सिंह,कुमारखंड द्वारा भूमि विवाद से संबंधित समस्या से जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान अवगत कराया गया।

जिसके निष्पादन का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित को दिया गया है। आज आयोजित जनता दरबार के दौरान समेकित रूप से लगभग 22 आवेदन प्राप्त हुए है। उक्त अवसर पर आयुक्त के सचिव दिनेश लाल दास, उप निदेशक जनसंपर्क सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon