सहरसा, अजय कुमार: शिवहर सांसद श्रीमती लवली आनंद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर अपने संसदीय एवं पैतृक गांव स्थित स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव की मांग की। उन्हौने अपने संसदीय क्षेत्र के बैरगनिया और पूर्व सांसद आनंद मोहन के पैतृक गांव पंचगछिया में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन सौंपा।
पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव हेतु अनुरोध करते हुए कहा कि मेरा पैतृक निवास ग्राम पंचगछिया, जिला सहरसा बिहार है तथा यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन पंचगछिया है। वर्तमान में राज्यरानी एक्सप्रेस, ललित ग्राम से पटना तथा आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा पूर्णिया के बीच परिचालित होती है।
परन्तु इन दोनों ट्रेनों का ठहराव पंचगछिया स्टेशन पर नहीं रहने से स्थानीय जनता को इन ट्रेनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सांसद श्रीमति आनंद ने उपरोक्त दोनो ट्रेनों का ठहराव पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है जिससे इस सुविधा का लाभ आम जनता को मिल सके।



