बजरंगदल पश्चिमी सभ्यता वेलेंटाइन डे का विरोध करेगा: अभिनवराज केशरी

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विहिप बजरंगदल पश्चिमी सभ्यता वेलेंटाइन डे पर अश्लीलता का विरोध करेगा। उक्त बातें विहिप बजरंगदल के जिला सुरक्षा प्रमुख सह प्रखंड पालक अधिकारी अभिनवराज केशरी ने कही। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि भारतीय संस्कृति में 14 फरवरी के दिन हमलोग मातृ-पितृ दिवस केे रूप में मनाते हैं, परंतु 14 फरवरी को लोग पश्चिमी सभ्यता वैलेंटाइन डे प्यार के नाम पर, अश्लीलता फैलाने का कार्य करते हैं।

हमलोग प्यार के खिलाफ नही हैं। जो प्यार के नाम पे सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाते हैं, उनका वेलोग घोर विरोध करते हैं। वैसे भी 14 फरवरी का दिन हमसबों के लिए बहुत ही दुखद एवं पीडा देनेवाला दिन है। आज ही के दिन पुलवामा में हमारे 40 जवान बलिदान हुए थे।

उनसबों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहिए, न कि समाज में अश्लीलता फैलाने वाले वेलेंटाइन डे के रूप में मनाने का समर्थन करना चाहिए। सभी लोग संकल्प लें कि वे इस दिन को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाने एवं उनसे आशीर्वाद लेने के साथ-साथ बलिदान हुए हमारे जवानों को श्रद्धांजलि देने का है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon