पूर्णिया विश्वविद्यालय में गुटबाजी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित, छात्र नेता अंकित झा ने जताई चिंता

पूर्णिया: छात्र जदयू पूर्णिया जिला अध्यक्ष अंकित झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय में व्याप्त गुटबाजी का सबसे बड़ा असर छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन नियम और कानून की लगातार अनदेखी कर रहा है, जिससे शैक्षणिक माहौल बिगड़ रहा है।

झा ने बताया कि कुलपति महोदय ने विश्वविद्यालय अधिनियम की धज्जियां उड़ा कर अपने करीबी प्रोफेसर को तीन-तीन महत्वपूर्ण पद सौंप दिए हैं, जो कानून के स्पष्ट विरोध में है। इसके अलावा, हाल ही में हुई गेस्ट फैकल्टी की बहाली में भी नियमों की अनदेखी की गई।

अंकित झा ने कुलपति से आग्रह किया कि ऐसे प्रोफेसरों को तत्काल अतिरिक्त पदों से हटाया जाए और एक समय में एक ही पद पर कार्य करने का निर्देश दिया जाए, अन्यथा इस मामले को शिक्षा मंत्री तक पहुंचाकर उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon