सहरसा, अजय कुमार: कोशी प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार द्वारा तकनीकी व गैर तकनीकी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में विभागीय लक्ष्य के अनुसार योजना क्रियान्वयन के संदर्भ में उपलब्धि हेतु ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।सभी कार्यालयों को योजना क्रियान्वयन में परिलक्षित समस्याओं के संबंध में अविलंब सूचित करने को कहा गया है,ताकि ससमय इसका समाधान किया जा सके।आज आयोजित बैठक के अवसर पर आयुक्त के सचिव दिनेश लाल दास,उप निदेशक जनसंपर्क, क्षेत्रीय उप निदेशक(शिक्षा),उप निदेशक(कल्याण), संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां, अधीक्षण अभियंता भवन प्रमंडल सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। Post navigation12 व 13 मार्च को होगा कोशी महोत्सव, स्थानीय व आमंत्रित कलाकारों का होगा प्रदर्शन नगर निगम के विकास रोकने की किसी भी साजिश को सफल नही होने देंगी: महापौर बैनप्रिया