दो अलग-अलग कांडो में फरार चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग कांड में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । गिरफ्तार आरोपियों में कांड संख्या 271/25 के आरोपी नवीन पासवान, दयानंद मंडल एवं फूलचंद मंडल शामिल हैं , जबकि कांड संख्या 272/25 के आरोपी घंटा मंडल उर्फ घंटु मंडल शामिल हैं । भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि सभी चारो आरोपियों को उसके घरों से गिरफ्तार किया गया है ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार घंटा मंडल उर्फ घंटु मंडल का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और वह शराब के अवैध कारोबार में इसके पूर्व भी कई बार जेल जा चुका है । थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार सभी चारो आरोपियों के बिरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon