पूर्णिया स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय जंगल टोला में निकाली गई प्रभातफेरी

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: पूरे प्रखंड में पूर्णिया जिला स्थापना दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी के तहत शनिवार को मध्य विद्यालय जंगल टोला के छात्र- छात्राओं द्वारा पूर्णिया जिला स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी निकाली गई। जिसका नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पूर्णिया के जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक पूर्णिया जिला भारत के पुराने जिलों में से एक है। इसकी स्थापना 14 फरवरी 1770 ई को हुई थी।

वह जमाना था, जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने पलासी और बक्सर की लड़ाई में बंगाल के नवाब मुगल बादशाह और अवध के नवाब को पराजित कर दिया था। पूर्णिया अपनी अनुकूल जलवायु के लिए जाना जाता है। इसी कारण इसे मिनी दार्जिलिंग भी कहा जाता है। संस्कृत बोली में पूर्णिया शब्द का अनुवाद पूर्ण जंगल, पूर्ण का अर्थ पूर्ण और अरण्य का अर्थ जंगल होता है। पूर्णिया एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है।

पूर्णिया अब शिक्षा, स्वास्थ्य, मेडिकल कॉलेज और हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं के साथ तेजी से विकसित हो रहा है। प्रभातफेरी में छात्र-छात्राओं के द्वारा गगन भेदी नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर शिक्षक मुरारी कुमार, संजय मेहता, शैलेंद्र कुमार, रोहन कुमार ,सौरभ वर्मा ,आलोक कुमार, मुकेश कुमार, मंजर आलम, वशिष्ठ कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon