पूर्णिया: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पूर्णिया में 16 फरवरी 2026 को आयोजित जनता दरबार के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों को सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है और प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"