अररिया, प्रिंस कुमार: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026” के अंतर्गत जिला स्तरीय योजना बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार उपस्थित रहे।
बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से गढ़ने की तैयारी
बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल के बीच जिले के सभी मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था। कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीति, सिद्धांत और कार्यशैली से अवगत कराना। प्रशिक्षण के स्वरूप, विषय-वस्तु और मंडलवार प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई। अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को बूथ स्तर तक पहुँचाना। जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति हैं। वहीं, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार ने जोर देकर कहा कि यह कार्यक्रम महज औपचारिकता नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने का एक बड़ा अवसर है।
बैठक में जिला प्रभारी विजय कुमार चौधरी उर्फ खोखा बाबू, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, प्रताप नारायण मंडल, राजेश चन्द्र झा, जिला महामंत्री आकाश राज, सेनानी, राजेंद्र यादव समेत जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन और कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जिला उपाध्यक्ष अंजूलता झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



