ASN इंटरनेशनल अवार्ड 2026 से सम्मानित हुई बबीता

सहरसा, अजय कुमार: सुपौल जिले के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड की बबीता कुमारी शिक्षिका और समाज सेविका हंड्रेड वूमेन अचीवर्स ऑफ इंडिया को नेपाल के जिला सुनसरी में इटहरी स्थित नगर पालिका पांच में दिनांक 13 जनवरी शनिवारको अपन स्वर्ग नेपाल ASN इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बबीता कुमारी को बेस्ट सोशल एक्टिविटीज के तहत प्रशस्ति पत्र शाल व मोमेंटो नेपाल के उद्योग मंत्री इसराइल मंसूरी के हाथों सम्मानित किया गया। हालांकि पुरस्कार उनके परिजन ग्रहण किये।

गौरतलब है कि बबीता कुमारी भारत के 100 सौ सशक्त कामयाबी महिलाओं में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र से वोट के जरिए जीत दर्ज कर राष्ट्रपति के साथ भोजन में शामिल होकर भोजन की और सम्मानित हुई। बबीता की उपलब्धि पर भारत ही नहीं नेपाल के लोग को भी गर्व है। बबीता कुमारी शिक्षा सेवा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए कार्य महिला साक्षरता, स्वच्छता अभियान पर्यावरण संरक्षण बाल विवाह दहेज प्रथा रोकथाम, नशाबंदी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा रोकथाम योग प्राणायाम गरीब -दलित बच्चों की शिक्षा व महिला सशक्तिकरण आदि कार्यों में विगत 20 वर्षों से निःशुल्क निःस्वार्थ सेवा कार्य करती आ रही है।

जिस हेतु बिहार सरकार से लेकर भारत सरकार द्वारा भी दर्जनों अवार्ड से सम्मानित की जा चुकी है। नेपाल स्थित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री इसराइल मंसूरी ने भारत की बबीता की अचीवमेंट की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य कर ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष छोटन मेहता विशिष्ट अतिथि सांसद ललित विद्रोही जिला प्रमुख अधिकारी एसएन मेहता वरिष्ठ साहित्यकार रविंद्र कोइराला चीफ गेस्ट ने 64 विधा में 225 लोगों को सम्मानित किया।
अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मिलने से परिजन सहित जिला वासियों ने बबीता के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon