महथौर में संतमत सत्संग के 68वें जिला अधिवेशन को लेकर ध्वजारोहण

पूर्णिया: संतमत सत्संग के पूर्णिया जिला इकाई के 68वें वार्षिक अधिवेशन के आयोजन को लेकर मंगलवार को डगरूआ प्रखंड के महथौर गांव स्थित सत्संग स्थल पर संकल्प ध्वजारोहण किया गया। 29 एवं 30 मार्च 2026 को प्रस्तावित जिला अधिवेशन की तैयारी के तहत पूज्य पाद रामलाल ब्रह्मचारी जी महाराज के कर-कमलों से ध्वजारोहण संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महासभा के महामंत्री सह जिला समिति उपाध्यक्ष अवधेश कुमार विश्वास, संगठन मंत्री अजय कुमार भारती, लालानन्द रजक, जिला मंत्री गोपाल प्रसाद सिंह, सहायक मंत्री रघुनंदन साह, कोषाध्यक्ष नरेश मंडल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, साधु-संत एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद सत्संग प्रेमियों ने अधिवेशन को तन-मन-धन से भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon