पूर्णिया, आनंद यादुका: पूर्णिया जिलाधिकारी के द्वारा गठित तीन सदस्यी जांच दल ने भवानीपुर सीएचसी एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर एवं सोनदीप का जांच किया। जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच दल में भूमि सुधार उप समाहर्ता धमदाहा मोहित आनंद, रेफरल अस्पताल रुपौली के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नीरज कुमार एवं रुपौली प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी धनंजय कुमार शामिल थे। जांच के दौरान जांच दल के सदस्यों ने पाया कि सीएचसी भवानीपुर के साफ-सफाई में कमी है और सीएचसी के पीछे की तरफ बाउंड्री वाल नही है। इसके साथ ही कई चिकित्साकर्मी भी अस्पताल से अनुपस्थित बने हुए थे और कई कर्मियों के हस्ताक्षर पंजी में नहीं बने हुए थे।

जांच दल के सदस्यों ने बताया कि सीएचसी भवानीपुर में लोगों की सुविधा के लिए लागये गए नल में पानी भी नहीं आ रहा है। इसके अतिरिक्त कई अन्य गड़बड़ी भी अस्पताल में पकड़ी गई। सीएचसी भवानीपुर में जांच के बाद जांच दल एपीएचसी अकबरपुर पहुंचा। एपीएचसी की जांच के दौरान जांच दल ने पाया कि एपीएचसी अकबरपुर में साफ-सफाई नहीं के बराबर है तो एपीएचसी में रौशनी की व्यवस्था भी नदारद बना हुआ है।

इसके अलावे एपीएचसी में बाउंड्री वाल और एम्बुलेंस नहीं है। जाँच दल ने एपीएचसी सोनदीप में भी बाउंड्रीवाल एवं एम्बुलेंस नही है। जबकि एपीएचसी अकबरपुर एवं सोनदीप में रात्रि इलाज की व्यवस्था नहीं है। जांचोपरांत जांच दल के सदस्यों ने बताया कि जांच के दौरान जो भी खामियां पाई गई है उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दिया जायेगा। आगे की कार्रवाई बरिय अधिकारियों के द्वारा किया जायेगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"