पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: सांसद पप्पू यादव के दो प्रतिनिधि समाज के लिए मिशाल बनते जा रहे हैं। अपने-अपने कर्त्तब्य क्षेत्र में हिंदु-मुस्लिम एकता को प्रगाढ बनाने में जूटे हुए हैं। यह बता दें कि सांसद पप्पू यादव ने धमदाहा अनुमंडल में अपना प्रतिनिधि पूर्व जिप सदस्य मस्तराज जायसवाल को बनाया है तथा रूपौली का प्रतिनिधि मो आफताब आलम उर्फ पप्पू खान को बनाया है।
दोनों अपने-आप में सफल समाजसेवी माने जाते हैं। सबसे बडी खूबी इनलोगों में यह है कि इन्होंने समाज में कभी भी भेदभाववाले विचार को कभी भी हवा नहीं दी। खासकर जबभी किसी भी धर्म का पर्व-त्योहार आता है, वे बिना किसी भेदभाव के उसमें षामिल होते हैं तथा गंगा-जमुनी तहजीब को प्रकाढ करने में लगे रहते हैं।
दोनों प्रतिनिधि कहते हैं कि सांसद पप्पू यादव उनका आदर्ष हैं, उन्होंने आजतक किसी भी जाति-धर्म में भेदभाव नहीं किया गया, सबको साथ लेकर चलने पर बल दिया। दोनों कहते हैं कि जबतक पूरा समाज एकजूट होकर नहीं चलेंगे, तबतक सभी वर्ग का विकास संभव नहीं है।



