सलमान खान के पिता सलीम खान की हालत में सुधार, जल्द वेंटिलेटर से आएंगे बाहर

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बुधवार दोपहर लीलावती अस्पताल से बाहर निकले, जहां उनके पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान (90 वर्ष) का इलाज चल रहा है। सलीम खान को मंगलवार रात सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें ICU में रखा गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें थोड़ा ब्रेन हेमरेज हुआ था, लेकिन सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। उनकी तबीयत अब स्थिर है और कल सुबह वेंटिलेटर हटाए जाने की संभावना है। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

सलमान खान ने पिता से मिलने के बाद अस्पताल से बाहर निकलते हुए मीडिया से कहा कि पिता की हालत में सुधार हो रहा है और वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। अस्पताल में सलमान के अलावा अरबाज खान, सोहेल खान, बहू शूरा खान, बेटी अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा खान, पोते निर्वाण और अरहान, जावेद अख्तर, जीशान सिद्दीकी, सलमा खान और हेलेन सहित पूरा खान परिवार मौजूद रहा। सलीम खान की दोनों पत्नियां सलमा और हेलेन भी लगातार अस्पताल में डटी रहीं।

साजिद नाडियाडवाला, संजय दत्त, और मधु मंटेना जैसे करीबी दोस्त भी परिवार का साथ देने पहुंचे। डॉ. जलिल पारकर ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर कहा कि सलीम साहब होश में हैं, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में है और क्रिटिकल नहीं हैं। फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। सलीम खान की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए सभी में चिंता है, लेकिन परिवार का कहना है कि वे मजबूत हैं और जल्द ठीक हो जाएंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon