पूर्णिया विश्वविद्यालय में समन्वय बैठक: आधारभूत संरचना, उपस्थिति, इंटर्नशिप और बहुविषयी विकास पर कई अहम निर्णय

पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं उसके क्षेत्राधीन महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 18 फरवरी को विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में कुलपति की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुलसचिव, अध्यक्ष छात्र कल्याण, कुलानुशासक, उपकुलसचिव (शैक्षणिक) और सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, जिनमें महाविद्यालयों में स्वच्छ और पर्याप्त शिक्षण कक्ष, दो स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, स्वच्छ पेयजल एवं महिला प्रसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। कुलपति स्वयं इन आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण करेंगे। CBCS नियमावली के तहत UG और PG छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने हेतु 75% उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। सभी नामांकित छात्रों को शीघ्र I-Card उपलब्ध कराया जाएगा और ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी करते समय I-Card जमा करना अनिवार्य होगा।

यूजी सेमेस्टर-05 में 4 क्रेडिट (100 अंक) की इंटर्नशिप अनिवार्य की गई है, जिसमें महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संबंधित एजेंसियों/संस्थानों से एमओयू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, NEP 2020 के अनुरूप महाविद्यालयों को बहुविषयी रूप में विकसित करने का रोडमैप तैयार किया जाएगा और नए विषय एवं विभाग शुरू किए जाएंगे। प्रत्येक महाविद्यालय में NEP Nodal Officer की नियुक्ति होगी।

अन्य निर्णयों में लाइब्रेरी को अपडेट करना, ई-लाइब्रेरी को सशक्त बनाना, महिला छात्रावास की स्थिति की जांच, शिक्षक/कर्मचारी रिकॉर्ड का अद्यतन, CCR वार्षिक तैयारी, विषयवार टाइम टेबल का अपलोड, छात्र सहायता काउंटर, कॉमन रूम, अलग शौचालय, करियर गाइडेंस और काउंसलिंग, कंप्यूटर लैब एवं हाई-स्पीड इंटरनेट/वाई-फाई, खेल सामग्री और संभव हो तो जिम/फिटनेस सुविधा सुनिश्चित करना शामिल हैं।

इसके अलावा 18 मार्च को विश्वविद्यालय स्थापना दिवस को “Annual Meet cum Foundation Day” के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस बैठक में लिए गए निर्णयों से स्पष्ट है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, पारदर्शिता और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon