सड़क हादसे में जदयू युवा नेता राजू मंडल की सड़क हादसे में मौत

पूर्णिया: जनता दल (यूनाइटेड) युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू मंडल की एक भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे बारात से लौटते हुए दोस्तों के साथ स्विफ्ट कार से खगड़िया के पत्तराहा मार्ग से तड़के करीब 3:30 बजे पूर्णिया आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजू मंडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज हायर सेंटर में चल रहा है। कार चालक समेत एक अन्य युवक को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राजू मंडल के असामयिक निधन से जनता दल (यूनाइटेड) सहित पूरे पूर्णिया में शोक की लहर है। परिवार में कोहराम मचा है और स्थानीय लोग इसे जिले के लिए अपूरणीय क्षति बता रहे हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon