जदयू के युवा नेता राजू मंडल के निधन पर कार्यकर्ताओं ने जताया गहरा शोक

पूर्णिया, आनंद यदुका: जनता दल यूनाइटेड के युवा नेता एवं युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राजू मंडल के निधन पर भवानीपुर प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। जदयू नेता रूपेश कुमार मंडल, शंकर शर्मा, दीपक कुमार, एहतेशाम आलम, मोनू कुमार, अशोक चौधरी, राजेन्द्र मंडल, आशीष कश्यप, डॉ. सदानंद मंडल सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजू मंडल एक नेक, मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हमेशा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे।
नेताओं ने कहा कि राजू मंडल का व्यवहार सभी वर्गों के लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण रहा, जिसके कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी को एक समर्पित एवं सक्रिय युवा नेतृत्व का नुकसान हुआ है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon