पूर्णिया: क्षेत्रीय स्तर पर शुक्रवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में प्रमंडल के चारों जिलों से चयनित चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, आरएमसीएच+ए काउंसलर, आशा एवं उषा को परिवार कल्याण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने की। इस अवसर पर रीजनल प्रोग्राम मैनेजर कैसर इकबाल, आरएमईओ सहित UNICEF और PSI के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मिनीलैप सेवा में डॉ. विजय कुमार को 1398 सफल ऑपरेशन, जबकि पुरुष नसबंदी (एनएसवी) में डॉ. बाघेश्वर कुमार को 14 एनएसवी के लिए सम्मानित किया गया। एएनएम Asrina Baskey को 1045 पीपीआईयूसीडी इन्सर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार मिला। महिला नसबंदी उत्प्रेरक के रूप में सर्वश्रेष्ठ आशा कार्यकर्ता हीरा देवी को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में परिवार कल्याण कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।



