पूर्णिया : पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातकोत्तर (PG) विद्यार्थियों एवं पीएच.डी. शोधार्थियों के लिए आधुनिक, सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत स्मार्ट पहचान पत्र (ID Card) तैयार कराने की पहल की है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिकृत एवं अनुभवी एजेंसियों/फर्मों से निर्धारित शर्तों के अनुसार सीलबंद कोटेशन आमंत्रित किए हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित आईडी कार्ड उच्च गुणवत्ता वाले PVC आधारित स्मार्ट/लैमिनेटेड कार्ड होंगे, जिनमें QR Code आधारित डिजिटल सत्यापन, होलोग्राम/सुरक्षा लेयर तथा उच्च गुणवत्ता की डिजिटल प्रिंटिंग जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स शामिल रहेंगे।

इन पहचान पत्रों में विद्यार्थियों व शोधार्थियों का नाम, रोल नंबर/पंजीयन संख्या, विभाग, सत्र, रंगीन फोटो और वैधता अवधि अंकित की जाएगी। साथ ही कार्ड के पिछले भाग में QR Code, संपर्क विवरण, रक्त समूह, स्थानीय पता सहित अन्य आवश्यक जानकारियाँ भी दी जाएंगी।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक एजेंसियों को अपने कोटेशन के साथ प्रति कार्ड दर (Rate per ID Card), नमूना (Sample), गुणवत्ता का विवरण और कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त पंजीकरण प्रमाण पत्र, GST/PAN दस्तावेज और पूर्व अनुभव का प्रमाण संलग्न करना भी आवश्यक है।

कोटेशन जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। सभी कोटेशन विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय में जमा किए जाएंगे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"