Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

गंभीर एसिड क्षति से जूझ रहे मरीज को मिला नया जीवन : जीएमसीएच पूर्णिया में जटिल गैस्ट्रोजेजुनोस्टॉमी सफल

By अंग इंडिया न्यूज़
April 17, 2026 2 Min Read
0

पूर्णिया : राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया के सर्जरी विभाग ने एक बार फिर अपनी शल्य-चिकित्सा क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एसिड सेवन से उत्पन्न गंभीर जठर-निर्गम अवरोध (Gastric Outlet Obstruction) से पीड़ित मरीज का सफल ऑपरेशन किया है।

कटिहार जिले के कोढ़ा निवासी 45 वर्षीय दिलीप महतो ने लगभग डेढ़ माह पूर्व भूलवश एसिड का सेवन कर लिया था। इस दुर्घटना ने उनके आमाशय के निचले हिस्से को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हालत यह हो गई थी कि वे जो भी खाते, वह उल्टी के माध्यम से बाहर निकल जाता। लगातार उल्टी और पोषण की कमी के कारण उनका लगभग 10 किलोग्राम वजन घट गया और शरीर बेहद कमजोर हो गया।

स्थिति बिगड़ने पर वे जीएमसीएच पूर्णिया के सर्जरी विभाग पहुंचे। एंडोस्कोपी जांच में स्पष्ट हुआ कि एसिड से जला हुआ हिस्सा पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है, जिससे भोजन का आगे जाना असंभव हो गया था। चिकित्सकों ने तत्काल जटिल शल्य-चिकित्सा का निर्णय लिया।

गैस्ट्रोजेजुनोस्टॉमी (Gastrojejunostomy) नामक जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी का नेतृत्व सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. तारकेश्वर कुमार ने किया। उनके साथ डॉ. अमर और डॉ. अपराजिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. विकास कुमार ने संभाली। सहयोगी टीम में डॉ. डेनिस, डॉ. आशीष, डॉ. आशुतोष, डॉ. ऋषभ, अश्वनी, डॉ. सुमन, सुलेखा, बाबू नारायण और अजय शामिल रहे।

ऑपरेशन के दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ऑपरेशन थिएटर में उपस्थित रहकर पूरी टीम का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन करते रहे।

इस प्रकार की सर्जरी निजी अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च कराकर कराई जाती है, लेकिन जीएमसीएच पूर्णिया में यह जटिल ऑपरेशन निःशुल्क किया गया। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

सर्जरी विभाग की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि अब क्षेत्र के गंभीर मरीजों को उन्नत शल्य चिकित्सा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है—उन्हें बेहतर इलाज अपने ही जिले में उपलब्ध हो रहा है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

बिहार में नई राजनीतिक तस्वीर : सम्राट चौधरी 24वें मुख्यमंत्री बने, विजय चौधरी-बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री का दायित्व

Next

पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया में अंकपत्र पर संग्राम : दावे और हकीकत आमने-सामने

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}