पटना : बिहार में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने मानवीय पहल की है। उन्होंने अपने एक माह के वेतन की सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष, बिहार में सौंपा। लेशी सिंह ने यह चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।लेशी सिंह ने कहा कि बिहार इस समय बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा की चुनौती से गुजर रहा है। ऐसे कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में किया गया छोटा-सा सहयोग भी किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय राहत और सहायता कार्यों को मजबूती देना जरूरी है। प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।लेशी सिंह ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय संवेदना को सहयोग में बदलना ही सबसे महत्वपूर्ण मानवीय पहल है। प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होकर उन्हें राहत और सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास इस कठिन परिस्थिति में सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।