SAHARSA NEWS ,अजय कुमार :  ओबीसी रेेल कार्यालय में मंगलवार को ओबीसी एसोसिएशन का शाखा अधिवेशन सह सहरसा शाखा का चुनाव हुआ। जिसकी अध्यक्षता शाखा मंडल कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने क्या। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल मंत्री समस्तीपुर महेश कुमार ने मंडल कमीशन के जनक व भूतपूर्व मुख्यमंत्री वी पी मंडल एवं सविधान निर्माता भारत रत्न भीम राव अम्बेदकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।वही अपनी बातो को रखते हुए मंडल मंत्री महेश कुमार ने कहा एक एक ओबीसी रेल कर्मचारियों को संगठित करना हमारा लक्ष्य है।साथ ही मिलकर ओबीसी रेल कर्मियों के वाजिब मांग एवं उनके हितो की रक्षा करना है।मंडल कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा की सभी ओबीसी रेल कर्मचारियो को संगठित होकर एक होना होगा तब बी पी मंडल का सपना साकार होगा।इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल अपर सचिव पुष्पक कुमार ने नवनियुक्त शाखा कमिटी को बधाई देते हुए कहा कि सभी की जिमेदारी अब और अधिक बढ़ गई है।लोगो का कल्याण कैसे हो आने वाले समय में एक रणनीति के तहत काम करना होगा।उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से धनंजय कुमार को शाखा अध्यक्ष एवं अंगद कुमार को शाखा मंत्री की जिमेददारी दी।अंगद कुमार ने अपने संबोधन में सर्वसम्मति से चुने जाने पर सभी को धन्यवाद दिया और कहा हमे एक ससक्त और मजबूत टीम मिला जिसका फायदा आने वाले समय में हमे और सहरसा के रेल कर्मचारियों को मिलेगा मिलकर ओबीसी कर्मचारियों की लड़ाई लड़ेगें।शाखा के अन्य पधाधिकारी रमेश कुमार,अरुण पल, जय प्रकाश कुमार, संतोष कुमार, अनिल कुमार,रत्न कुमार, पवन कुमार, कुसुम लाल यादव बिजेंद्र पोद्दार, नीतीश कुमार, अमर कुमार,मो हसन इमाम, राजबली यादव, रामलखन, राहुल कुमार आदि को ओबीसी सहरसा शाखा की जिमेदारी सर्वसम्मति से सौपी गई।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *