PURNIA NEWS : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आरएनसाह चौक के पास महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुँवर सिंह जी के स्मारक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री मीनाक्षी सिन्हा, अनुपमा झा, संघ के अध्यक्ष शिवराज बाबू तथा करणी सेना अध्यक्ष अमित सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक विजय खेमका ने महिला दिवस पर पूर्णिया सहित देश की नारी शक्ति को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को काफी बल मिला है। आज देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर महिला आसीन हैं। विधायक ने आगे कहा कि एनडीए सरकार में देश और बिहार में महिलाओं को सभी क्षेत्रों में अधिकार दिया गया है तथा महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।विधायक श्री खेमका ने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल सेनानायक बाबू वीर कुंवर सिंह जी के स्मारक का सौंदर्यीकरण कार्य विधायक निधि से 15 लाख की राशि से किया जाएगा। बाबू वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत विधायक ने कहा कि महापुरुष हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं और अपने धरोहर एवं विरासत को संरक्षित करना हम सबों का भी कर्तव्य है। शिलान्यास कार्यक्रम में आशीष राजपूत, राजेश चौरसिया, भाजपा अध्यक्ष मनोज सिंह, कुमार आनंद, दीपक सिंह, रंजन, कुणाल, सोनू सिंह सहित करणी सेना के सदस्य उपस्थित थे। Post navigationPURNIA NEWS: पूर्णिया में महिला सशक्तिकरण के तहत उद्यमी महिलाओं का सम्मान PURNIA NEWS: भाकपा माले ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाई