SAHARSA NEWS ; डीएम ने प्रखंडवार चापाकल मरम्मति दल को हरी झंडी दिखा रवाना किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा मंगलवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल सहरसा के सौजन्य से प्रखंडवार चापाकलो के साधारण मरम्मती हेतु प्रखंड स्तरीय मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सहरसा के सौजन्य से जिलांतर्गत सभी प्रखंडों में संभावित भीषण गर्मी को दृष्टि में रखते हुए पेयजल उपलब्ध कराने हेतु क्रमश: प्रत्येक प्रखंड हेतु चापाकल मरम्मती दल का गठन किया गया है।02 टैंकर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।इसके अतिरिक्त “हर घर नल का जल योजना से संबंधित शिकायत हेतु लोक सेवा केंद्र का गठन किया गया है।लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को नल जल विषयक प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया है।उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी,सदर एवं सिमरी बख्तियारपुर,कार्यपालक अभियंता,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,सहरसा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon