PURNIA NEWS : धमदाहा अनुमंडल में 30869 हेक्टेयर में मक्का और 6980 हेक्टेयर में गेंहूँ की हुई है खेती

PURNIA NEWS आनंद यादुका : धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में इस बार रबी सीजन में किसानों ने लक्ष्य से ज्यादा खेतों में मक्का लगाने का काम किया है । किसानों की प्रमुख आर्थिक फसल मक्का लगाने में इस बार किसानों ने बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है । हालांकि किसानों के द्वारा गेंहूँ की खेती भी लक्ष्य के अनुरूप किया गया है । परंतु धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के चारों प्रखंडों के किसानों ने मक्का की खेती में रुचि दिखाते हुए सरकारी स्तर से निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा भूमि में मक्का लगाने का काम किया है । अनुमंडल क्षेत्र के रुपौली प्रखंड में सबसे ज्यादा 9349 हेक्टेयर में मक्का लगाया गया है, जबकि बीकोठी प्रखंड क्षेत्र में सबसे कम 5930 हेक्टेयर में मक्का लगाया गया है । वहीं धमदाहा प्रखंड में 8530 हेक्टेयर और भवानीपुर प्रखंड में 7060 हेक्टेयर में किसानों ने मक्का लगाने का काम किया है ।

मक्का लगाने में पीछे रहे बीकोठी प्रखंड के किसानों ने गेंहूँ लगाने में अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडों को पीछे छोड़ दिया है । धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के बीकोठी प्रखंड में 2582 हेक्टेयर में किसानों ने गेंहूँ लगाने का काम किया है । वहीं गेंहूँ लगाने में भवानीपुर प्रखंड के किसानों ने रुचि नहीं दिखाई यहाँ महज 997 हेक्टेयर में किसानों ने गेंहूँ लगाने का काम किया है । जबकि धमदाहा में 1793 हेक्टेयर और रुपौली प्रखंड में 1608 हेक्टेयर में किसानों ने गेंहूँ लगाने का काम किया है । धमदाहा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुशांत कुमार सौरभ ने बताया कि इस बार रबी सीजन में अनुमंडल क्षेत्र के सभी चारों प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किसानों ने मक्का एवं गेंहूँ लगाने का काम किया है । उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के द्वारा किसानों की समस्या को लेकर समय-समय पर शिविर लगाकर किसानों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon