HOLI 2025: होली की शांति, सरसी में शांति समिति की बैठक ने दी सुरक्षा की गारंटी

पूर्णिया, प्रफुल्ल कुमार सिंह: HOLI 2025 पूर्णिया के सरसी थाना परिसर में मंगलवार को आगामी होली पर्व के शांतिपूर्ण समापन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय पुलिस, जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष मनीष चंद्रा ने बैठक में सभी से अपील की कि होली को शांतिपूर्वक मनाया जाए और किसी भी प्रकार का धार्मिक उन्माद न फैलाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के दौरान जोगीरा में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और शराब के नशे में पकड़े गए लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

HOLI 2025

थानाध्यक्ष ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से सहयोग की अपील की ताकि पर्व का शांतिपूर्वक समापन हो सके। बैठक के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें पंचायतों के प्रमुख लोग और समाजसेवी उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon