ARARIA NEWS /प्रिंस( अन्ना राय)। अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय अररिया स्थित परमान सभागर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अररिया एवं फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में 225 स्टैटिक दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल सहित अररिया में 16 तथा फारबिसगंज में 16 गस्ती दल, दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। होली पर्व के अवसर पर शांति भंग करने वाले शरारती तत्व, जबरन रंग गुलाल फेंकने, जबरन चंदा वसूली करने, तथा अश्लील गाना बजाने वालों के विरुद्ध अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूरे शहर में नगर परिषद के सहयोग से 250 CCTV का संस्थापन कराया गया है। जिससे पूरे शहर में हुड़दंग/असामाजिक तत्वों से संबंधित गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाय जा सके। जिसकी निगरानी जिला कंट्रोल रूम से की जा रही है। जहां भी होलिका दहन हो वहां सभी विभाग सजग रहे ताकि कोई अनहोनी ना हो। वैसे प्रतिष्ठान जो शराब व नशीली पदार्थ बेचते या रखते हुए पाए जाएंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सभी थाना अध्यक्ष जितने भी सोशल मीडिया ग्रुप है उस पर कड़ी निगरानी रखेंगे। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा (सभी डीजे मालिकों के साथ बैठक कर उनके डीजे जब्त करके रख ले)। मोटरसाइकिल पर ओवरलोडिंग ना हो ट्रिपल लोडिंग पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
ARARIA NEWS/अररिया डीएम व एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


