HOLI 2025: सामाजिक समरसता, भाइचारे एवं रंगों का त्योहार होली 14 मार्च शुक्रवार को: पवन पोद्दार

पूर्णिया: HOLI 2025 विश्व हिन्दू परिषद् पूर्णिया जिला अध्यक्ष सह प्रांत अधिकारी व जिला शांति समिति सदस्य श्री पवन कुमार पोद्दार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस बार होली सम्पूर्ण देश में 14 मार्च शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसमें कोई दुविधा या असमंजस नहीं है। होली के अवसर पर विहिप अधिकारी पवन कुमार पोद्दार ने पूर्णिया वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्यौहार जीवन में नये उत्साह एवं उमंग का संचार करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इस पर्व से आपसी भाई चारे एवं सामाजिक एकता व समरसता का भाव विकसित होता है।

आपसी गिले – शिकवे भुलाकर कर समाज को एकजुट करने का यह पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की झलक प्रस्तुत करता है। होली और होलिका दहन से जुड़े पौराणिक कथाएं आज भी प्रासंगिक है। होली के इस पावन अवसर पर पवन कुमार पोद्दार ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व को आपसी भाई चारे और हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मिलजुलकर मनाने का अनुरोध किया। किसी की मान्यता और भावना आहत नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखना है। पूर्णिया का गंगा जमुना तहजीब प्रदेश के लिए उदाहरण है। पूर्णिया के गौरवशाली परंपरा और इतिहास को कायम रखते हुए शांति और सौहार्द पूर्वक शुक्रवार 14 मार्च को होली मनाएं।

अफवाहों से बचें साथ ही सोसल मीडिया पर फैलाने वाले मिथ्या सूचना की सत्यता की जांच अवश्य करें। विहिप जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के साथ साथ जिला उपाध्यक्ष निलाभ रंजन झा, कोषाध्यक्ष रंजन कुणाल, सम्पर्क प्रमुख मृत्युंजय महान, जिला सहमंत्री विनित भदोरिया, प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुमार साह, उपाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, बजरंगदल जिला गौरक्षा प्रमुख मुकेश कुमार, नगर अध्यक्ष मंतोष कुमार झा, कार्याध्यक्ष अम्बरीष झा, मंत्री आनंद कुमार, गौरक्षा प्रमुख करण चौधरी, रामप्रवेश पासवान रिज्जु राज , सहित विहिप बजरंगदल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के सभी अधिकारियों ने समस्त पूर्णिया वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon