ARARIA NEWS ; परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान, 41 बिना हेलमेट,17 ट्रिपल लोडिंग, 5 रैश ड्राइविंग वाहन चालकों पर किया गया कार्रवाई

ARARIA NEWS/प्रिंस( अन्ना राय)। अररिया परिवहन विभाग द्वारा आज गुरुवार को विशेष ड्राइव चलाकर बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड, तेज गति वाहन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। कुल 163 वाहनों का चेक किया गया, जिसमें 41 को बिना हेलमेट,17 ट्रिपल लोडिंग, 5 रैश ड्राइविंग वाहन चालकों पर शमन की करवाई की गई। यह अभियान ज़िले के विभिन्न स्थान यथा रानीगंज मोड, फारबिसगंज अंडर पास, हरियाबारा टोल प्लाजा,आर0 एस0 मोड़ पर अभियान चलाया गया।अभियान में श्री सुशील कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी अररिया, पंकज कुमार(मोटरयान निरीक्षक), निशांत कुमार(मोटरयान निरीक्षक),मो0 वारिस (प्रवर्तन अवर निरीक्षक), प्रवीण भारती(प्रवर्तन अवर निरीक्षक) शामिल रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon