PURNEA NEWS ; कटिहार ने पूर्णिया को ‘क्रिकेट का पाठ’ पढ़ाया, 29 रन से मिली पहली हार

PURNEA NEWS ; विद्या विहार विद्यालय के रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रायोजित इंटर डिस्ट्रिक सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के सीमांचल जोन का 9वां मुकाबला पूर्णिया और कटिहार के बीच खेला गया, जिसमें कटिहार ने 29 रन से जीत हासिल की।कटीहार के कप्तान सूरज शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कटिहार की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 285 रन बनाये। खालिद ने 65, अश्विनी ने 39, मयंक ने 30 और अभिषेक ने 37 रन बनाकर टीम का स्कोर 285 तक पहुँचाया। पूर्णिया की ओर से गेंदबाजी में सकलेन ने 3, आमिर ने 2 और आकिब तथा भास्कर दुबे ने 1-1 विकेट लिया।

286 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया टीम के ओपनर भास्कर दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की और 130 रनों की शतकीय पारी खेली। हालांकि, भास्कर के बाद किसी अन्य बल्लेबाज ने ज्यादा योगदान नहीं दिया। पूरी टीम 48.2 ओवर में 256 रनों पर सिमट गई। पूर्णिया की ओर से कप्तान अभिषेक ने 28 और सकलेन ने 26 रन बनाये। कटिहार के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, अश्विनी और खालिद ने 3-3 विकेट, जबकि आयुष और हजरत अली ने 2-2 विकेट लिए। कटिहार के खालिद को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द मैच” का अवार्ड मिला। इस टूर्नामेंट में यह पूर्णिया की पहली हार थी। मैच में निर्णायक भूमिका में पटना के सुनील कुमार सिंह और भागलपुर के अभय कुमार थे, जबकि स्कोरर के तौर पर सचिन भारती और मनीष कुमार ने काम किया। पूर्णिया डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी गौतम चौधरी और बीआरएल के कन्वेनर राजेश बैठा भी मैदान पर सक्रिय भूमिका में नजर आए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon