ARARIA NEWS : भीड़ ने युवक की जमकर की पिटाई, युवक ने तोड़ा दम

ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया के बौंसी में बाइक से एक बुजुर्ग को ठोकर लगने के बाद भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसमे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया उसे आनन फानन में पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वही, बताया जा रहा है की इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वही, मृतक की पहचान नअररिया जिला के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के डुमरीया वार्ड नंबर 12 निवासी नीरज कुमार मंडल के रूप में हुई है l वही, मृतक के भाई संजीव कुमार ने बताया कि 11 मार्च को नीरज अपनी पत्नी के साथ पूर्णिया जिले के सिंघिया से रात 9 बजे घर लौट रहे थे।

तभी बौसी सिंघिया बॉर्डर के पास उनकी बाइक से एक बुजुर्ग को ठोकर लग गई। इसके बाद बुजुर्ग के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर नीरज को खूब पिटा जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया उसे अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही, इस घटना की सूचना मिलने पर बौसी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा। वही, इस घटना के संदर्भ में बौसी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *