SAMASTIPUR NEWS : बस की नयी सवारी…. हनुमान जी की छांव में हुआ 55 सीटर बस का धमाकेदार उद्घाटन

 SAMASTIPUR NEWS : रोसड़ा में आज बाबा बस कम्पनी के मालिक अमरेश कुमार सिंह और प्रभात कुमार सिंह ने अपनी नई 55 सीटर टाटा अल्ट्रा सुपर प्राइम बस को पूजा के लिए हनुमान जी के मंदिर में लाया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और खुशी जाहिर की। पूजा के बाद प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार और भाजपा नेता ललन सिंह ने फीता काटकर बस का उद्घाटन किया।

इस मौके पर भाजपा नेता अनीश राज, सत्यम सुंदरम, नीरज कुमार सिंह, प्रोफेसर कुमार सौरभ, प्रिंस विवेक, श्यामसुंदर शर्मा, हेमकांत ठाकुर, अधिवक्ता ललन सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और इस नए परिवहन साधन के शुभारंभ पर खुशी जताई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon