ARARIA NEWS : बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में तनिष्क शोरूम लूटकांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा मारा गया। यह एनकाउंटर नरपतगंज के थलहा नहर के पास हुआ, जिसमें पटना STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मुठभेड़ में STF के 5 जवान घायल हो गए, जिन्हें अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चुनमुन झा पर आरा और पूर्णिया में तनिष्क शोरूम से करोड़ों की लूट का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई, लेकिन झा ने आत्मसमर्पण के बजाय फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को गोली चलानी पड़ी। घायल झा को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
ARARIA NEWS : देर रात एनकाउंटर: तनिष्क लूटकांड का मास्टरमाइंड ढेर, पुलिसकर्मी घायल




