RAJASTHAN NEWS: विभागीय निर्देशानुसार रविवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत् ग्राम पंचायत मरटाला गाला में ग्राम पंचायत साक्षरता प्रभारी मुकेश बोहरा अमन की देखरेख में दो परीक्षा केन्द्रों पर साक्षरता परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें 195 निरक्षर परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी सैणीदान चारण ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायत साक्षरता प्रभारी मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार ग्राम पंचायत मरटाला के दो परीक्षा केन्द्रों पर नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत् 195 निरक्षरों की परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें परीक्षा केन्द्र राउप्रावि सांसियों का तला, में 85 तथा राउमावि मरटाला गाला में 110 नवसाक्षरों ने पहुंच परीक्षा दी। अमन ने कहा कि शिक्षा से ही जीवन में नये सवेरे का उदय होगा। शिक्षा में जीवन में समझ व व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती है। हम सबको शिक्षित व साक्षर होकर निरक्षरता व अंगूठे के कलंक को मिटाना है।
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत् सर्वेयर शिक्षक बाबुलाल चौधरी, डालूराम सेजू, व उषा जैन ने परीक्षा केन्द्र राउप्रावि. सांसियों का तला, गणपत गौड़, महेशसिंह, सीमा गौड़ व राणसिंह ने राउमावि मरटाला गाला में उपस्थित रहकर निरक्षरों की परीक्षा सम्पन्न करवाई। परीक्षा केन्द्र पर ग्राम पंचायत साक्षरता प्रभारी, केन्द्राधीक्षक, सर्वेयर शिक्षक, निरक्षर, स्वयंसेवक व बच्चे उपस्थित रहे।



