SAHARSA NEWS : सीडब्लूसी सदस्य कन्हैया कुमार का कल होगा सहरसा आगमन

SAHARSA NEWS अजय कुमार, सहरसा : कांग्रेस पार्टी के युवा कांग्रेस इकाई एवं छात्र इकाई एनएसयूआई के द्वारा पश्चिम चंपारण की भीतिहरवा से पलायन रोको रोजगार दो पदयात्रा सीडीसी सदस्य युवा नेता कन्हैया कुमार के द्वारा निकाली गई है।इस पदयात्रा का आगाज 16 मार्च से किया जा रहा है। इस पदयात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु सिंह एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के द्वारा की जा रही है। इस संबंध में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मीडिया कर्मियों को इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि देश के चर्चित युवा नेता कन्हैया कुमार के नेतृत्व में भितिहरवा से पदयात्रा शुरू की गई है। इस पदयात्रा में युवाओं एवं बेरोजगार लोगों का अपार जन समर्थन जन सैलाब के रूप में उमड़ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार को कांग्रेस ही बदलेगी हम लोग मजबूती से इस पर काम कर रहे हैं।

जमीनी स्तर पर हमारे कार्यकर्ता और नेता लोगों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है।वही बिगड़ती कानून व्यवस्था की बात है। बिहार से पलायन पूरे देश में हो रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कन्हैया कुमार का सहरसा आगमन होगा।जहां वे सर्वप्रथम बनगांव में पदयात्रा एवं सभा का आयोजन करेंगे। तत्पश्चात बरियाही, रहुआमनी, कहराकुटी, महावीर चौक, शंकर चौक, डीबी रोड, गंगजला चौक, पूरब बाजार में पदयात्रा करते हुए सहरसा बस्ती में सभा का आयोजन किया जाएगा।कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कुमार आशीष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस और पद यात्रा का कोडीनेटर, मनीष कुमार, पूर्व रास्ट्रीय संयोजक एन एस यू आई, विराज कश्यप, जिला अध्यक्ष, एन एस यू आई, मृणाल कामेश प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, नीरज कुमार निराला, जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, आलोक राज, बिहार युवा कांग्रेस, डेविड यादव, अजित सरकार तथा जिला कांग्रेस के मिडिया प्रभारी और वरीय उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल आदि उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon