SAHARSA NEWS/अजय कुमार : पंचायत सचिवों का स्थानांतरण,सेवा संपुष्टि अभियान चलाने तथा बकाया वेतन एवं सेवानिवृत्ति सीमांत लाभ का भुगतान किए जाने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंंग से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। वहीं धरना के पश्चात मांगों का ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपा गया। जिला अध्यक्ष सतनारायण यादव ने बताया कि 9 सूत्री मांगों में पंचायत सचिवों का स्थानांतरण एवं पदस्थापना नियमावली बनाने, पंचायत सचिवों को ग्रेड की 2000 से बढ़कर 28 सौ तक करने, पंचायत सचिवों का सेवा संतुष्टि अभियान चलाने, यात्रा भत्ता देने, पंचायत सचिवों का बकाया वेतन एवं सेवानिवृत्ति का सेवांत लाभ का भुगतान 31 मार्च तक करने, कार्य सेवा निवृत एवं पंचायत सचिवों को एसीपी एमएसएपी का लाभ अभिलंब देने, पंचायत सचिवों को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति की उम्र सीमा 55 वर्ष समाप्त करते हुए पदोन्नति देने,पंचायत सचिवों को आवासन में सुरक्षा की गारंटी देने तथा पंचायत सचिवों को अभिकर्ता ठेकेदारी कार्य से मुक्त करने की मांग शामिल है। महासचिव कुणाल कुमार हिमांशु ने बताया कि बिहार सरकार की पंचायती राज विभाग को अपने स्तर से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वही कुमारी नीलम ने बताया कि हम महिलाओं को पंचायत भवन में ही अब आवासन के लिए आदेशित किया गया है जबकि पंचायत सरकार भवन निर्जन इलाके में बने रहने के कारण हम महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है।उपाध्यक्ष अंगद कुमार ने बताया कि एक दिवसीय धरना के माध्यम से नौ सुत्री मांग पर समर्पित किया गया है। उन्होंने विभाग से पंचायत सचिव के मुख्य मांगों को यथाशीघ्र करने की मांग की है।इस मौके पर अभिषेक कुमार, राम स्वरूप चौधरी, अनूप कुमार, प्रेम किशोर कुमार, सोहन साहू, शशि कुमार पटेल, प्रमोद कुमार जितेंद्र कुमार, रोशन कुमार सहित अन्य मौजूद थें।
SAHARSA NEWS : नौ सूत्री मांगों के समर्थन में पंचायत सचिव संघ का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


