PURNIA NEWS ; अमौर -पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्णियाँ के नेतृत्व में पूर्णियाँ जिला को नशा मुक्त करने की दिशा में पूर्णियाँ पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर लगातार मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 25जनवरी2025 को अमौर पुलिस को सूचना मिली कि बड़ा ईदगाह बाजार में एक पान दुकानदार जिसका नाम मोहतमिम आलम उर्फ मुन्ना है।अपनी स्कूटी में प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप लाया है। सूचना पर पुलिस टीम जब बड़ा ईदगाह बाजार स्थित मोहतमिम आलम उर्फ मुन्ना पान दुकान के पास पहुँची। तो देखा कि एक स्कूटी दुकान के आगे खड़ी है ।तथा दुकानदार पुलिस वाहन को देखकर दुकान से निकलकर भागने का प्रयास किया।

जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये युवक ने अपना नाम मोहतमिम आलम उर्फ मुन्ना, उम्र 39 वर्ष, पिता अब्दुल बहाब सा० सरवैली, वार्ड नं0 5 थाना अमौर, जिला पूर्णियाँ ने बताया। स्कूटी की तलाशी ली गई तो स्कूटी की डिक्की से कुल 50 बोतल (50X100 ml)कुल 5 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। बरामद प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप एवं स्कूटी को जप्त करते हुए अभियुक्त मोहतमिम आलम उर्फ मुन्ना, उम्र 39 वर्ष, पिता अब्दुल बहाब, सा० सरवैली, वार्ड नं0 5 थाना अमौर, जिला पूर्णियाँ को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार एवं पु०अ०नि० नवीन कुमार सदलबल के साथ मौजूद थे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *