Latest Araria News: फारबिसगंज में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विष्णु मानस यज्ञ शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Latest Araria News  फारबिसगंज शहर के कोठी हाट रोड स्थित केसरी टोला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री विष्णु विराट यज्ञ सह मानस यज्ञ एवं नवाह संकीर्तन का भव्य शुभारंभ हुआ। मानव कल्याणार्य एवं विश्व शांति हेतु प्रतिवर्ष इस पुनीत तिथि पर यज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है और यह उसके गौरवशाली इतिहास का 36 वां वर्ष है। यज्ञ स्थल पर पंडित और मुख्य यजमान द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों के साथ यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। आगामी 08 अप्रैल तक यज्ञ स्थल पर अनवरत नवाह संकीर्तन का सिलसिला जारी रहेगा।

यज्ञ स्थल पर भगवान विष्णु सहित देवाधि देव, माता दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती तथा अन्य देवी-देवताओं की भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गयी है। यज्ञ में भाग लेने हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। “हरे राम हरे राम- राम -राम हरे- हरे- हरे कृष्णा हरे कृष्णा – कृष्ण -कृष्ण हरे -हरे से गूंज रहा है पूरा फारबिसगंज शहर। जानकारों का मानना है कि सच्चे मन से जो भक्त यहां भगवान विष्णु का परिक्रमा लगाते है ओर भगवान विष्णु का ध्यान करते है तो भगवान विष्णु आपने भक्तो की हर मुरादे पुरी करते है ओर होती भी है।

Latest Araria News

वहीं आयोजक समिति के राम कुमार केशरी, राज कुमार केशरी, संजय केशरी, प्रेम सागर केसरी, मनोज चौधरी, प्रमोद साह, ओम प्रकाश केसरी, विजय केसरी, जितेंद्र जयसवाल, अमित केशरी , विवेक केसरी, देवेंद्र सिंह, अमन अग्रवाल, आनंद झा, मुकेश केसरी, प्रिंस केसरी, सनी केसरी, नवीन केसरी, अरविंद केसरी, प्रभात केसरी, विष्णु केसरी, आकाश केशरी, प्रदीप राठी, निहाल साह आदि सदस्य व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रूप से योगदान करते देखे गए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon